logo

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा कपकोट, कांग्रेस ने किया विरोध

खबर शेयर करें -

कपकोट। क्षेत्र में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएँ लगातार गिरावट पर हैं, जिससे आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क गांव तक पहुंची, फिर भी 11 किमी डोली का सफर, घायल ग्रामीण को बरसात में सड़क तक पहुंचाया

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों के लिए तय मानक धरातल पर लागू नहीं हो रहे। कपकोट क्षेत्र के अस्पतालों और उपस्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है। कई अस्पतालों के भवन भी जर्जर अवस्था में हैं, जिससे मरीजों को इलाज के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी समस्या हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर बागेश्वर में प्रभावी कदम, 52,234 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सुचारू करने, पूर्ण स्टाफ तैनात करने और भवनों की मरम्मत सहित सभी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ज्ञापन के एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी क्षेत्र में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल बाद भी नहीं सुधरे आपदा में क्षतिग्रस्त रास्ते और पुलिया, पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी

ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट अध्यक्ष दीपक गढ़िया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता चामू देवली, क्षेत्र पंचायत सदस्य बदियाकोट खिलाफ सिंह दानू, ग्राम प्रधान धोकटी सुरेंद्र दानू, नीलकमल जोशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp