logo

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता यूपी के पर्यटक की तलाश जारी, बागेश्वर पुलिस का सघन रेस्क्यू अभियान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग रूट पर लापता उत्तर प्रदेश के पर्यटक की तलाश में बागेश्वर पुलिस, एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीमों द्वारा सघन अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में कई टीमें दुर्गम क्षेत्रों में खोजबीन में जुटी हुई हैं।

थाना कपकोट में दर्ज गुमशुदगी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली निवासी पर्यटक अभिषेक चौहान पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए कुल 07 रेस्क्यू टीमें गठित की गई हैं। टीमें मैन्युअल सर्च, दूरबीन और अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की मदद से संभावित स्थानों पर लगातार खोज अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी को दोबारा संचालित करने की मांग तेज, मजदूर यूनियन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

रेस्क्यू अभियान के तहत आज टीमों ने वाछम पुल से सोराग पुल के बीच पिंडर नदी मार्ग पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान प्राकृतिक गुफाओं और आसपास के संवेदनशील स्थानों की भी बारीकी से जांच की गई। इसके अलावा पिंडर नदी के आसपास के सभी संभावित क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कलयुग में अवतारी भगवान के रूप में हुआ मोदी का अवतार : राम सिंह कैड़ा

लापता पर्यटक की तलाश के सिलसिले में थाना कपकोट पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। खराब मौसम और नेटवर्क की भारी समस्या के बावजूद पुलिस और रेस्क्यू टीमें बिना रुके लगातार अभियान में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर सेल की तत्परता से ठगी के 17 हजार लौटे, वर्षभर में 7.50 लाख बचाए

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा द्वारा अभियान की लगातार समीक्षा और निगरानी की जा रही है। फिलहाल लापता पर्यटक की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp