logo

सैम मंदिर वार्ड में बिना सत्यापन के बाहरी लोगों को किराए में रखने पर तीन मकान मालिकों का दस-दस हजार का हुआ चालान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : कोतवाली पुलिस ने सैम मंदिर वार्ड में सत्यापन अभियान चलाया। तीन मकान मालिक तथा 16 बाहरी मजदूरों का चालान किया। उनसे 36 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। जिससे नदीगांव में हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  इण्डोर स्टेडियम बागेश्वर में 1 जून से सजेगा 'विशेष बाल योग संस्कार शिविर,बच्चों को सिखाए जाएंगे जीवन जीने के गुर

नगर में बिना सत्यापन के बाहरी लोगों को आज भी आसानी से कमरे मिल रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस भी अब सख्त हो गई है। नदीगांव क्षेत्र में बाहरी 16 मजदूर बिना सत्यापन के रह रहे थे। इसके अलावा तीन मकान मालिकों ने भी किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस ने तीन मकान मालिकों पर 10-10 हजार जबकि मजदूरों पर छह हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। कोतवाल कैलाश नेगी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बाहर से आने वाले लोगों को सत्यापन करना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू
Ad
Share on whatsapp