logo

कश्मीर के बड़गाम में पुलिस और सुरक्षा बलो ने तीन आतंकियों को घेरा, लश्कर के है आतंकी।

खबर शेयर करें -

कश्मीर के बडगाम में प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी फंसे हुए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की है। पुलिस ने कहा कि राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिकों की हत्याओं में शामिल खूंखार आतंकी लतीफ राथर फंसा है। साथ ही आतंकवादी लतीफ राथर सहित आतंकी संगठन लश्कर के 03 आतंकवादी फंसे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण को बढ़ावा देने की पहल, चार नौलों की डीपीआर स्वीकृत

चदूरा तहसील कार्यालय के कर्मचारी राहुल भट की 12 मई को उनके कार्यालय में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि कश्मीरी टीवी अभिनेता अमरीन भट की 26 मई को बडगाम के चदूरा इलाके में अज्ञात आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा कि कश्मीर के बडगाम में आज आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बडगाम के वाटरहेल इलाके में तीन आतंकी होने की सूचना मिली है। पुलिस और सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशी

इससे दो दिन पहले प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी को भारतीय सेना की 34 आरआर यूनिट ने बडगाम इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संगम बडगाम निवासी अर्शीद अहमद भट के रूप में हुई है। श्रीनगर पुलिस और आर आर की संयुक्त टीम ने लवयपुरा में गिरफ्तारी की। अधिकारियों ने आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की जिसमें 5 पिस्तौल, 5 मैगजीन, 50 राउंड शामिल हैं। आतंकी के पास से दो हथगोले भी बरामद किए गए हैं। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने एजेंसी को बताया आतंकवादी लतीफ राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिकों की हत्याओं में शामिल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत बोले—बागेश्वर सीट कांग्रेस के लिए संकटमोचक, 2027 में सत्ता में वापसी का जताया भरोसा
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp