logo

बागेश्वर में कांग्रेस की अहम बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और BLA-2 प्रशिक्षण पर मंथन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर की ओर से रविवार को जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और बूथ लेवल एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विधानसभा बागेश्वर और कपकोट क्षेत्र के पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों, विधानसभा व ब्लॉक प्रभारियों, न्याय पंचायत अध्यक्षों तथा विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी बूथ स्तर होता है, इसलिए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना बेहद जरूरी है। बैठक में आगामी 7 मई को पूर्व सैनिक संगठन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राम रतन सिंह नेगी के नेतृत्व में अग्निवीर योजना के संबंध में प्रस्तावित हस्ताक्षर अभियान और प्रेस वार्ता को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बागेश्वर में कांग्रेस का सांकेतिक उपवास, वीवीआईपी मामले की जांच तेज करने की मांग

जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन कांग्रेस रमेश भंडारी ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर पूर्व सैनिकों में व्यापक असंतोष है, और कांग्रेस इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हस्ताक्षर अभियान को जनआंदोलन का रूप दें।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान के लिए घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पेयजल योजना के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुआ सीसी मार्ग, खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचना मुश्किल
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp