logo

पेयजल योजना के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुआ सीसी मार्ग, खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचना मुश्किल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। गांव में पेयजल योजना के निर्माण कार्य के दौरान मुख्य सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क खराब होने के कारण किसानों के ट्रैक्टर खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी है।

ग्रामीण प्रकाश सिंह कपकोटी ने विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पेयजल योजना के निर्माण के दौरान सड़क को हुए नुकसान के कारण किसानों को अपने खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे खेती-किसानी से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर का दबदबा, 23 स्वर्ण पदकों के साथ बना चैंपियन

ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल योजना का निर्माण जनहित में जरूरी है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त किए गए मार्ग की समय पर मरम्मत भी विभाग की जिम्मेदारी है। सड़क खराब होने से न केवल ट्रैक्टरों की आवाजाही बाधित हो रही है, बल्कि खेतों तक कृषि सामग्री पहुंचाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सीसी मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि कृषि कार्यों में आ रही बाधा दूर हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के विरोध के बाद हरकत में आया लोनिवि, बारिश में किया डामरीकरण जेसीबी से उखाडा

वहीं, पेयजल निगम बागेश्वर के अपर अभियंता भोज राज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि अगले 10 दिनों के भीतर क्षतिग्रस्त सीसी मार्ग की मरम्मत करा दी जाएगी।

अब ग्रामीणों की नजर विभाग के आश्वासन पर टिकी है। देखना होगा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क की मरम्मत कर ग्रामीणों को राहत मिल पाती है या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp