logo

पंद्रपाली में स्टोव की चिंगारी बनी हादसे का कारण, पति-पत्नी झुलसे

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पंद्रपाली क्षेत्र में स्टोव जलाने के दौरान हुए हादसे में दंपत्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना में ललिता गड़िया (38) पत्नी विनोद सिंह तथा विनोद गड़िया (42) पुत्र हरीश चंद्र आग की चपेट में आ गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  तीन लाख के चेक बाउंस मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को एक साल की सजा

जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर समाप्त होने के बाद पति-पत्नी ने स्टोव पर खाना बनाने की कोशिश की। स्टोव पर प्रेशर डालने के कुछ ही देर बाद उसका ढक्कन अचानक उखड़ गया, जिससे गर्म तेल बाहर फैल गया। देखते ही देखते तेल ने आग पकड़ ली और दंपत्ति उसकी चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में तैनात डाॅ. साक्षी ने बताया कि दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया गया है, जहां चिकित्सकीय निगरानी में इलाज चल रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घरेलू गैस एवं स्टोव का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक मामले में UKD का हल्ला बोल, बागेश्वर में निकाली आक्रोश रैली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और धन सिंह रावत का पुतला फूंका
Ad
Share on whatsapp