logo

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का घरेलू सामान जलकर राख

खबर शेयर करें -

बागेश्वर क्षेत्र की ग्राम पंचायत तूनेड़ा, पोस्ट माल्ता निवासी नंदन सिंह पुत्र कृपाल सिंह के मकान में मंगलवार की रात विद्युत शाट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा टीवी, फ्रिज, बेड सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार आग देर रात अचानक शाट सर्किट होने से लगी। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में रखा अधिकांश कीमती सामान नष्ट हो चुका था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर नुकसान का आकलन करने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उरेडा के परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
Ad
Share on whatsapp