logo

बाइक सवारों पर झपटा गुलदार,दोनों जख्मी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : गरुड़ तहसील क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। गत दिनों टीट बाजार में गुलदार धमक गया। इस घटना को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि सोमवार की देर शाम मेलाडुंगरी के पास बाइक सवरों पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग जख्मी हो गए। दोनों का सीएचसी बैजनाथ में उपचार किया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से घायलों को मुआवजा देने तथा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 26 से 31 अक्टूबर तक चलेगा ‘सुरक्षित बचपन अभियान

ग्रामीाणों से मिली जानकारी के अनुसार साोमवार की देर शाम गिरीश पांडे पुत्र केशव दत्त उम्र 31 साल निवासी ग्राम पाये अपने साथी नरेश कुमार पुत्र प्रताप राम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम दर्शानी के साथ मोटरसाइकिल से बैजनाथ को जा रहे थे। इसी दौरान मेला डूंगरी के पास घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में गरीश का बाया पैर जख्मी हो गया। दोनों को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती किया गया। उनके पैर में तीन टांके लगे हैं, जबकि दूसरे साथी को हल्की चोट है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। इधर गुलदारों के हमले से लेाग दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने तथा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। इधर डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि घायल को मेडिकल के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp