logo

जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल बागेश्वर में ग्रीन दिवाली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल में आज ग्रीन दिवाली उत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सदर प्रियंका रानी ने की। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव, मुख्य मार्ग पर लगा जाम

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद यूकेजी, एलकेजी, प्रथम और द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों ने रामायण का सुंदर मंचन प्रस्तुत किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं तृतीय, चतुर्थ और पंचम कक्षा के विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों, नृत्यों , दोहा, चौपाईयों और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना

इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूरन चंद कपिल, एसडीएम प्रियंकारानी, संयोजक वंदना धामी तथा सचिव शशिकांत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बच्चों को पटाखों से मुक्त, पर्यावरण–सुरक्षित ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल बाद भी नहीं मिला पुनर्वास, आपदा पीड़ित परिवार फिर खतरे की जद में : ललित फर्स्वाण

कार्यक्रम का संचालन श्रुतिका शाह ने सुन्दर ढंग से किया। अंत में सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp