logo

भैसुड़ीकुटीर-नरगढ़ा पैदल मार्ग बंद, ग्रामीणों के सामने दैनिक जरूरतों का संकट

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। भैसुड़ीकुटीर से नरगढ़ा को जोड़ने वाला पैदल संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है। मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को दैनिक जरूरत का सामान उपलब्ध कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के बीच बदियाकोट के मां भगवती मंदिर में लगी आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान।

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सुंदर गढ़िया, पूर्व प्रधान तारा सिंह, प्रकाश कुमार, कुंदन गोस्वामी समेत अन्य ग्रामीणों के साथ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने मौके पर आपदा से हुए नुकसान और ग्रामीणों की परेशानियों का जायजा लिया तथा हालात से जिला प्रशासन को अवगत कराया।

इस दौरान फर्स्वाण ने सरकार और जिला प्रशासन पर ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय ग्रामीणों को तत्काल राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से अपेक्षित स्तर पर मदद नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला कार्यालय में पट्टा धारकों का धरना प्रदर्शन आज भी जारी

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ग्रामीण संकट के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं को दूर से देख रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बंद पैदल मार्ग को जल्द खोलने तथा प्रभावित ग्रामीणों तक दैनिक जरूरत की सामग्री पहुंचाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की मानसी जोशी को मिला ‘वुमेन आइकन अवार्ड-2026’

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर खोलने और प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp