logo

पृथक विकास खंड बनाने की मांग को लेकर महातपस्या जारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : कांडा को पृथक विकास खंड बनाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन के तहत महातपस्या क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान भैरव दत्त चंदोला तथा पंकज कुमार अनशन पर बैठे।
अनशन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल चंदोला ने की। आंदोलनकारियों ने कहा कि कांडा क्षेत्र लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए संघर्ष कर रहा है। पृथक विकास खंड बनने से क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाएं बढ़ेंगी तथा विकास कार्यों में तेजी आएगी। सभी वक्ताओं ने क्षेत्रवासियों से आंदोलन को और मजबूत बनाने तथा अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर हेम चंद्र कांडपाल, मनीष कांडपाल, गंगा लाल वर्मा, अशोक जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिरेंद्र नगरकोटी, आलम मेहरा, हयात धपोला, सुरेश रावत, पंकज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नुमाइशखेत मैदान में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज,उद्घाटन मुकाबले में मुंबई बीएनएफसी ने मुनस्यारी को 2-0 से हराया
Ad Ad
Share on whatsapp