logo

भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत के स्वागत में निकली भव्य रैली, बागेश्वर में दिखा युवा जोश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) बागेश्वर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत के स्वागत में सोमवार को एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे बागेश्वर नगर क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई भाजपा जिला कार्यालय पहुंची, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आदर्श कठायत का माल्यार्पण, फूल वर्षा और जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया। “भाजपा जिंदाबाद” और “युवा मोर्चा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गला रेतकर हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं घायल

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा युवाओं की आवाज है। संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। युवाओं को संगठन से जोड़ना, उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। युवा मोर्चा इस विकास यात्रा में मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना

वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों ने आदर्श कठायत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और आगामी चुनावों में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

रैली और स्वागत कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच हुआ यह आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करता नजर आया। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और जिले में युवाओं को सक्रिय भूमिका में लाने के संकल्प के साथ किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया,खड़क सिंह टंगड़िया, संजय परिहार,मथुरा प्रसाद, महेश खेतवाल, गिरीश परिहार,डॉ राजेन्द्र सिंह परिहार,विधायक प्रतिनिधि बागेश्वर भास्कर दास, रवि करायत,मनोज ओली,बलवंत टंगड़िया, दीपक गस्याल,हरीश मेहरा, योगेश जोशी, सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक खुल्वे एवं प्रशान्त तिवाड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Share on whatsapp