logo

पृथक विकासखंड की मांग पर कांडा में क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी

खबर शेयर करें -

संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन तेज, दो लोग महातपस्या में बैठे
बागेश्वर:
पृथक विकासखंड की मांग को लेकर विकासखंड संघर्ष समिति के तत्वावधान में कांडा स्थित कालिका मंदिर परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत महातपस्या में संघर्ष समिति के सचिव सुरेश रावत तथा स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र पंकज डसीला अनशन पर बैठे।
इस दौरान आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र कांडपाल ने की। वक्ताओं ने कहा कि पृथक विकासखंड की मांग लंबे समय से लंबित है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा। अनशन स्थल पर हीरा सिंह कर्म्याल, जितेंद्र वर्मा, हरेंद्र सिंह, नंदन सिंह, पंकज कुमार, गंगा लाल वर्मा, बबलू कांडपाल, हयात सिंह धपोला, किशोरी लाल वर्मा, आलम सिंह मेहरा, कृपाल सिंह, भाष्कर जोशी, राजेंद्र नगरकोटी, संजय शाह, जगदीश माजिला सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन तेज,भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन
Ad
Share on whatsapp