logo

गोलज्यु संदेश यात्रा का बागेश्वर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अपनी धरोहर न्यास की ओर से निकाली जा रही गोलू संदेश यात्रा बुधवार को जनपद में पहुंची। यात्रा का गरुड़, बागेश्वर और कांडा में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न गोलू मंदिरों में देव अवतरण हुआ, जहां आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

यात्रा सुबह ग्वालदम से गरुड़ पहुंची। यहां जिला संयोजक समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। गरुड़ स्थित गोलू मंदिर में देव अवतरण के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  केवाईसी अपडेट के नाम पर 1.48 लाख की साइबर ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर ठग ने उड़ाए रुपये

इसके बाद यात्रा बागेश्वर के बाजारी गोलू मंदिर पहुंची। यहां भी देव अवतरण हुआ और मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर मनोकामनाएं मांगीं। यात्रा दल ने बाबा बागनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में आवारा कुत्तों से सुरक्षा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

यात्रा आगे बढ़ते हुए कांडा के भंडारी गोलू मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद यात्रा दल रात्रि विश्राम के लिए भद्रकाली मंदिर की ओर रवाना हुआ।

प्रदेश संयोजक विजय भट्ट और जिला संयोजक भुवन कांडपाल ने बताया कि करीब 3500 किमी लंबी यह यात्रा 19 अप्रैल को चंपावत से शुरू हुई थी। यात्रा हरिद्वार, बद्रीनाथ और ग्वालदम होते हुए बागेश्वर पहुंची है और 9 मई तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खेल मैदान निर्माण में लापरवाही का आरोप, स्कूल भवन और पेयजल टंकी क्षतिग्रस्त

कार्यक्रम में उमेश साह, वृज किशोर वर्मा, अशोक लोहनी, रचित साह, नवीन रावल, भगत रावल, गीता रावल, हरीश रावल समेत कई लोग मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, महामंत्री संजय परिहार सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp