logo

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें -

आश्रम पद्धति विद्यालय और वृद्धा आश्रम में पहुंचकर दिया सेवा संदेश

बागेश्वर। आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवारी की अध्यक्षता में सेवा और समर्पण को समर्पित फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने आश्रम पद्धति विद्यालय और वृद्धा आश्रम में जाकर वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों को फल वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस से पहले बागेश्वर में योग जागरूकता अभियान का आगाज, रेडक्रॉस भवन में सामूहिक योगाभ्यास

इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवारी ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम साहब का जीवन देश की युवापीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश को वैज्ञानिक और नैतिक मूल्यों की नई दिशा दी। इस दिन को केवल जयंती के रूप में ही नहीं, बल्कि सेवा दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भरता की राह पर युवा और महिलाएं

कार्यक्रम में विधायक सुरेश गाड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, महामंत्री संजय परिहार, मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक घसयाल सहित राजेंद्र दानू, कमल परिहार, संजय साह, मोहमद नाजिम, अयान खान, मोकर्रम, मोहम्मद आसी, अंकित नगरकोटी, प्रशांत तिवारी, हरीश मेहरा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें फल भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, सम्मान और सेवा भावना को मजबूत बनाते हैं। डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का जलवा, 78 पदक जीतकर उत्तराखंड टीम बनी राष्ट्रीय चैंपियन
Ad
Share on whatsapp