logo

जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल में 7 दिसंबर को निःशुल्क कैरियर काउंसलिंग सत्र

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल (JCIS) बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक पहल की जा रही है। विद्यालय परिसर में दिनांक 07 दिसंबर 2025 को निःशुल्क कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप सही कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करना है। कैरियर काउंसलिंग सत्र में देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इनमें DIT University, Graphic Era University, Lovely Professional University (Punjab), MIT WPU (Pune), Pimpri Chinchwad University (Pune), SRM University, Sharda University, Phonics University (Roorkee), GRD Institute (Dehradun), Chitkara University, DBS तथा Alliance University (Bengaluru) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 405 ग्राम पंचायतों के 403 उप प्रधान हुए निर्वाचित

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों से वन-टू-वन परामर्श, इंटरैक्टिव सेशन एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया और करियर विकल्पों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह सत्र विद्यार्थियों को सही निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  खेल मैदान निर्माण में लापरवाही का आरोप, स्कूल भवन और पेयजल टंकी क्षतिग्रस्त

यह कैरियर काउंसलिंग सत्र जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल, ताकुला रोड, बागेश्वर में प्रातः 09:00 बजे से प्रारंभ होगा। विद्यालय प्रबंधन ने जनपद के सभी योग्य विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से इस उपयोगी अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल-गरुड़ रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, कार क्षतिग्रस्त,आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
Ad
Share on whatsapp