logo

बागेश्वर: पौंसारी आपदा में चौथे शव की बरामदगी, एक की तलाश जारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: पौंसारी आपदा में चौथे शव की बरामदगी, एक की तलाश जारी

बागेश्वर। पौंसारी क्षेत्र में 28 अगस्त की रात बादल फटने से हुई भीषण आपदा में दबे लोगों की तलाश जारी है। इस आपदा में दो परिवारों के पांच लोग मलबे में दब गए थे। राहत एवं बचाव दल अब तक चार शव बरामद कर चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की तलाश अभी भी चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वीवीआईपी ड्यूटी के चलते बागेश्वर में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही डायवर्ट

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद शुरुआती दिनों में तीन मृतकों के शव बरामद कर लिए गए थे। रविवार को राहत दल ने कनलगढ़ नदी के किनारे ग्राम चचई के ओखल सेरा तोक से 10 वर्षीय गिरीश का शव बरामद किया। इस प्रकार अब तक पांच में से चार शव मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डाइट में पांच दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला शुरू, रचनात्मक शिक्षण पर जोर

पुलिस उपाधीक्षक कपकोट ने बताया कि पांचवें लापता व्यक्ति की तलाश तब तक जारी रहेगी जब तक वह मिल नहीं जाते। वहीं, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह आपदा बेहद भयावह थी और जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। चार शव मिलने के बावजूद गांव का माहौल शोक और भय से भरा हुआ है। एसडीआरएफ एसआई संतोष परिहार,Hc दिनेश पुरी,Hc हरीश सिंह,Hc टीका सिंह,Hg धीरज परिहार,HG सूरज सिंह,HG मनोज कुमार,UDR जीवन सिंह
Ins आनंद दिगारी (ndrf) मौजूद रहे।

Share on whatsapp