logo

प्रभारी प्रधानाचार्य के समर्थन में धरने पर बैठे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

नौ दिन से आंदोलनरत शिक्षक की मांग पर शिक्षा विभाग से संवेदनशीलता से विचार करने की मांग

कांडा, । राजकीय इंटर कॉलेज भंतोला में स्थानांतरण की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से धरने पर बैठे प्रभारी प्रधानाचार्य धर्म सिंह के समर्थन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी भी उतर आए हैं। उन्होंने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर शिक्षक के साथ धरना दिया और शिक्षा विभाग की तबादला नीति पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीआईएमएस कॉलेज पहुंचे असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, विद्यार्थियों से किया संवाद

ऐठानी ने कहा कि एक शिक्षक को अपने हक और पारिवारिक परिस्थितियों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में स्थित सरकारी विद्यालयों की स्थिति, शिक्षकों की समस्याओं और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार को गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि धर्म सिंह ने करीब 21 वर्षों तक दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं दी हैं। लंबे समय तक दुर्गम क्षेत्र में सेवा देने के बाद उन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों, विशेषकर पत्नी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए स्थानांतरण का अनुरोध किया है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर का शानदार प्रदर्शन, चार पदक जीते

ऐठानी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यालय में पढ़ाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को संभालने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में वर्षों तक दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले शिक्षकों की जायज समस्याओं और पारिवारिक परिस्थितियों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  जौलजीबी मेले की सियासत गरमाई, भाजपा ने विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका

उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि शिक्षक की मांग पर तत्काल सकारात्मक और मानवीय दृष्टिकोण से विचार किया जाए तथा उनके आंदोलन का शीघ्र समाधान निकाला जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp