logo

बागेश्वर में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधि पर वन विभाग अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,
जनपद में वन्यजीवों, विशेषकर जंगली सूअरों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बागेश्वर वन प्रभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। ग्राम मल्लादेश में जंगली सूअर से संबंधित घटना के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में क्षेत्र में एनाइडर (Enclosure) यंत्र स्थापित किया। साथ ही ग्रामीणों को अकेले बाहर न जाने, आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के लिए जागरूक किया गया। वन विभाग द्वारा गुलदार एवं जंगली सूअर प्रभावित क्षेत्रों—भैसौड़ी, बघर, पुंगर घाटी, गुमची और मल्लादेश में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में पोस्टर वितरण, लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार तथा आधुनिक उपकरणों जैसे ट्रैप कैमरा, एनाइडर यंत्र, बुश कटर और फोकस लाइट का उपयोग कर वन्यजीवों से सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने बताया कि जनपद में वन्यजीवों की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग लगातार निगरानी और सुरक्षा उपायों पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में बाढ़ राहत कार्यों के लिए संयुक्त अभ्यास आयोजित किया गया
Ad
Share on whatsapp