logo

70 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पांच लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में सोमवार का दिन एक बड़े हादसे की खबर लेकर आया। जिले के नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्थान पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंपमच गया और स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव दल तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए। जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से सूचना मिलते ही, सेनानायकएसडीआरएफ(SDRF) श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी और वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ की कुल पाँच टीमें बिना विलंब किए घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  सीओ अजय साह ने किया कोतवाली बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परख दिए निर्देश

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस में लगभग 28 से 29 यात्री सवार थे। एसडीआरएफ टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और खाई से घायलों को निकालने का काम युद्धस्तर पर किया गया। इस भीषण हादसे में दुःखद रूप से पाँच व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  छत से गिरकर चालक की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

बचाव दल ने बाकी सभी घायलों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन गंभीर घायलों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि चार घायलों को एसडीएच(SDH)नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, सत्रह अन्य यात्रियों को सामान्य या मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नौ विजेताओं ने हासिल किए स्थान

जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीमें अभी भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खाई में कोई और यात्री न फंसा हो। हादसे की सूचना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp