logo

सीओ अजय साह ने किया कोतवाली बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परख दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, फरियादियों से शालीन व्यवहार और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

बागेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने 23 सितंबर को कोतवाली बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, भोजनालय, बैरक, भवन और मालखाने का निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेखों के रखरखाव, लंबित मामलों के निस्तारण और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में किए गए निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने थाना कार्यालय में रखे विभिन्न रजिस्टरों की जांच की। पुलिस के अनुसार, अभिलेखों का रखरखाव और कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई। मालखाने के निरीक्षण के दौरान पंजीकृत अभियोगों से संबंधित माल के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  काफली के पूर्व डाकपाल को गबन में तीन साल की सजा

लंबित मामलों के निस्तारण पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं और अन्य मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस सत्यापन कार्यों में तेजी लाने को कहा। सीसीटीएनएस के माध्यम से अपराध संबंधी आंकड़ों को शत-प्रतिशत ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से शस्त्रों की हैंडलिंग कराई और आपदा के दौरान इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के प्रयोग की जानकारी ली। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने, मेहनत और लगन से कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  क्लोन खाते के आरोप पर दूसरे दिन भी नहीं सुलझी गुत्थी, बैंक ने आरोपों को नकारा

महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाएं

पुलिस उपाधीक्षक ने थाना क्षेत्र में नियमित बीट भ्रमण करने और वरिष्ठ नागरिकों व अकेले रहने वाले लोगों की कुशलक्षेम जानने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन को बढ़ते अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, गौरा शक्ति और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा संबंधित सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बजट बैठक में प्रक्रिया पर उठे सवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जताई नाराजगी

उन्होंने थाना कार्यालय, मैस और परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, उनकी हरसंभव मदद करने और उनके साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं

निरीक्षण के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिसकर्मियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी विभागीय, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की और पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp