logo

रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे सरयू मोटर पुल के निकट मानस रेस्टोरेंट में आग लग गई। तब वहां कुछ लोग खाना खा रहे थे। रेस्टोरेंट के किचन की चिमनी में लगी आग से पूरे होटल में धुंआ भर गया। वहां बैठे लोग तथा कर्मचारी वहां से भागने लगे। सूचना पर पुलिस तथा फायर की टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के स्वयं घटना स्थल पहुंच गए। उन्होंने जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  भंडारी गोलू मंदिर में परंपरागत पशुबलि की अनुमति की मांग, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था बनाने और वैध पशुबधशाला निर्माण की उठाई मांग

रेस्टोरेंट मालिक शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि आग लगने से लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फ्रिज, कांउडटर, फाल्स सिलिंग, किचन, पंखे आदि जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा पकाया भोजन तथा अन्य राशन आदि सामग्री भी नष्ट हो गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आग को नियंत्रित कर लिया। यदि थोड़ी देर होती तो आग विकराल रूप धारण कर लेती। रेस्टोरेंट के सटी कपड़े, परचून, जनरल स्टोर, मोबाइल शाप तथा आवासीय घरों को भी खतरा पैदा हो सकता था। इधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने फायर की बड़ी गाड़ी नहीं पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि नगर के बीचोंबीच रेस्तरां में आग लग गई। फायर कर्मी छोटी गाड़ी लेकर आए। अगर सूरय नदी पास में नहीं होती तो बड़ा हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता था। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजय साह, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी, पुष्कर किरमोलिया, राहुल साह, हेम जोशी, सोनू चौधरी, मोइउद्दीन तिवारी , भूपेश खेतवाल, बबलू जोशी पंकज मेहता, आदि मौजूद थे। इधर व्यापार संघ पदाधिकारियों ने प्रशासन से अग्निकांड से प्रभावित व्यवसायी को मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ट्रेक से लापता अभिषेक चौहान मामले में सीबीआई जांच की मांग, पिता ने मुख्यमंत्री को भेजा प्रार्थना पत्र
Ad
Share on whatsapp