logo

तहसील रोड बागेश्वर में खड़ी कूड़ा गाड़ी में लगी आग, फायर सर्विस ने समय रहते पाया काबू

खबर शेयर करें -

फायर अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर पाया नियंत्रण

बागेश्वर। तहसील रोड बागेश्वर पर खड़ी एक कूड़ा परिवहन वाहन में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने धुआँ उठता देख तुरंत फायर सर्विस बागेश्वर को सूचना दी, जिसके बाद फायर टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

फायर अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में पहुँची फायर सर्विस टीम ने तेज़ी और सतर्कता के साथ रेस्क्यू कार्य शुरू किया। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और भवनों को भी खतरा था, लेकिन टीम ने सूझबूझ और फुर्ती से काम लेते हुए आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय पोषण माह के तहत निकली जागरूकता रैली, पौष्टिक आहार अपनाने का दिया संदेश

फायर अधिकारी रावत ने बताया कि आग लगने के कारणों की प्रारंभिक जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि वाहन में रखे सूखे कचरे या किसी ज्वलनशील पदार्थ में चिंगारी लगने से यह आग भड़की।

स्थानीय नागरिकों ने फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि फायर टीम समय पर न पहुँचती, तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच बागेश्वर में निकला श्रीकृष्ण का डोला, जगह-जगह फोड़े मटके

फायर सर्विस बागेश्वर ने जनता से अपील की है कि वाहनों या सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकते समय सावधानी बरतें, और किसी भी आग की घटना की सूचना तुरंत 101 या 112 नंबर पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp