logo

पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में पानी की टंकी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। शहर के पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब परिसर में स्थित एक प्लास्टिक की पानी की टंकी में अचानक आग लग गई। टंकी से उठती लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान के लिए घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल रावत के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
परिसर निदेशक कमल किशोर ने बताया कि जिस पानी की टंकी में आग लगी, उसमें पानी नहीं था और वह काफी लंबे समय से खराब अवस्था में पड़ी हुई थी। बताया कि उक्त टंकी का वर्तमान में किसी भी प्रकार से उपयोग नहीं किया जा रहा था। टंकी इस्तेमाल में नहीं थी। आग लगने का कारण संभवतः पटाखे की चिंगारी हो सकता है, क्योंकि टंकी के नीचे से आग लगने के कोई संकेत नहीं मिले हैं और आग की लपटें सीधे टंकी से उठती हुई दिखाई दीं। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य हो गई। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पतंजलि आरोग्य केंद्र का शुभारंभ, लोगों को मिलेंगी आयुर्वेदिक उपचार की सुविधाएं
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp