logo

होप सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,अंशुल धवन बने सचिव, देश दीपक मलडा को मिली सह-सचिव की जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : होप सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन ने आज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो नई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की। संस्था के चेयरमैन श्री मनोज बचखेती ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अंशुल धवन को संस्था का नया सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि श्री देश दीपक मलडा को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सात सूत्रीय मांगों पर अड़े सफाई कर्मी, कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी

इस अवसर पर चेयरमैन श्री मनोज बचखेती ने कहा कि संस्था वर्षों से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कार्य कर रही है। हम रक्तदान शिविरों का आयोजन करते हैं, जरूरतमंद मरीजों को उपचार में सहयोग प्रदान करते हैं, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान चलाते हैं, और नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देते हैं। साथ ही, हम आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को स्कूल भेजने में मदद कर रहे हैं और विभिन्न विद्यालयों को फर्नीचर उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यों में गति आएगी। नई नियुक्तियों से संस्था के जनहितैषी प्रयासों को मजबूती मिलेगी और हम भविष्य में और अधिक प्रभावी रूप से समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में खनन पर रोक लगाने की मांग, जिला कार्यालय में किया प्रदर्शन

होप सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समर्पित एक अग्रणी संस्था रही है। कार्यकारिणी में अनुभव और युवा ऊर्जा के मेल से संस्था की पहुंच और प्रभाव दोनों में वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा उत्तराखंड क्रांति दल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
Ad

भंडारी गोलू मंदिर में परंपरागत पशुबलि की अनुमति की मांग, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था बनाने और वैध पशुबधशाला निर्माण की उठाई मांग

भंडारी गोलू मंदिर में परंपरागत पशुबलि की अनुमति की मांग, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था बनाने और वैध पशुबधशाला निर्माण की उठाई मांग

Share on whatsapp