logo

पूर्व सैनिक संगठन ने शौचालय का निर्माण शहीद स्मारक से दूर किए जाने की करी मांग

खबर शेयर करें -

तहसील परिसर बागेश्वर में स्थित शहीद स्मारक स्थल की दीवार से सटकर सुलभ सार्वजनिक शौचालय का नव निर्माण किया जा रहा है-
यह शौचालय मुख्य सड़क के किनारे लगभग 15-20 फीट की ऊंची दीवार पर बना हुआ है तथा इसके आगे भू भाग को ईंट की दीवार से ढककर रखा गया है। गाँव घरों से आने जाने वाले आम नागरिकों की छोड़ो बागेश्वर बाजार में सालों से रह रहे लोगों को शायद ही इस सार्वजनिक शौचालय के बारे में जानकारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए,एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठे भूपेंद्र कोरंगा

आज जिलाधिकारी इस सम्बंध में जानकारी देते हुवे पूर्व सैनिक संगठन, बागेश्वर ने ज्ञापन दिया कि उपरोक्त सार्वजनिक शौचालय का भू तल भाग मुख्य सड़क के समतल होना चाहिए ताकि नगरपालिका क्षेत्र के आम नागरिकों के साथ साथ दूर दराज , गाँव घरों से आने वाले लोग इस शौचालय का उपयोग कर सके और सार्वजनिक शौचालय के छत भाग का उपयोग पूर्व सैनिक शहीद स्मारक स्थल में होने वाले कार्यक्रमों हेतु कर सके । मुख्य मार्ग में गोमती पुल से लेकर तहसील सड़क अंतिम छोर तक कही भी कोई सार्वजनिक शौचालय नही है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 962 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार सीज

सचिव ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा संगठन द्वारा दिये गए ज्ञापन पर अग्रिम कार्यवाही की बात कही है। पहल पर कार्यवाही न करने पर पूर्व सैनिक संगठन, बागेश्वर आंदोलन के लिए बाध्य रहेगी। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष कै0 भूपेश दफौटी, एडवोकेट नरेंद्र सिंह, एडवोकेट रमेश भण्डारी द्वारा दिया गया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भंडारी गोलू मंदिर में परंपरागत पशुबलि की अनुमति की मांग, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था बनाने और वैध पशुबधशाला निर्माण की उठाई मांग
Ad
Share on whatsapp