logo

बागेश्वर में तीनों निकायों में 36 बूथों में होगा चुनाव,मतगणना कार्मिकों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के सफल संपादन के लिए मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ। मतगणना दलों का गठन कर उन्हें निकायों का आवंटन भी किया गया। रविवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की देख-रेख में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में हुआ। बता दे कि तीन स्थानीय निकायों में कुल 36 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 22 बूथ नगर पालिका बागेश्वर व सात-सात बूथ नगर पंचायत गरुड़ एवं कपकोट में बनाए गए हैं। सभी निकायों की मतगणना के लिए 25 टेबल लगाई जाएंगी। इन सभी के लिए रिजर्व समेत 42 मतगणना दलों का रविवार को रेंडमाइजेशन हुआ। 42 मतगणना दलों के लिए कुल 124 मतगणना सुपरवाइजर व मतगणना सहायक कार्मिक (रिजर्व समेत) मतगणना के लिए तय किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  तीन सप्ताह के अभियान से चमका नीलेश्वर मंदिर मार्ग, स्वयंसेवकों ने हटाया भारी मात्रा में कचरा

रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,नोडल अधिकारी कार्मिक/जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकाररी मोनिका, अनुराग आर्या,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राहुल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उपायुक्त ने किया गरुड़ बाजार का निरीक्षण, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट, 6 नमूने जांच को भेजे
Ad
Share on whatsapp