logo

पचना में युवक की मौत, घर में मिला शव; पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किया बरामद

खबर शेयर करें -

गरुड़। पचना गांव में शनिवार को एक युवक की घर के अंदर मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में घर का दरवाजा खोलकर शव बरामद किया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

पचना निवासी 37 वर्षीय बसंत कुमार पुत्र बची राम गांव में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी दीपा देवी अपने दो बच्चों के साथ गरुड़ में किराये के मकान में रहती थीं। शनिवार सुबह दीपा अपने बच्चों की किताबें लेने पचना पहुंचीं। घर पहुंचने पर दोनों कमरे अंदर से बंद मिले। खिड़की से देखने पर उन्हें बसंत की स्थिति का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश कोहली को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सेवा संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

पूर्व ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल कैलाश सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंतोला-पोस्ताला-बेरीनाग सड़क के डामरीकरण की मांग तेज, संघर्ष समिति ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी दीपा देवी तथा उनके दोनों बच्चे दिव्यांशु (12) और ध्रुव (8) घटना से सदमे में हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश कोहली ने बताया कि दीपा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ गरुड़ में रहती थीं, जबकि बसंत कुमार गांव में ही रहते थे। शनिवार को किताबें लेने घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp