logo

बागेश्वर में आठ ग्रामीण मोटर मार्ग बंद, भूस्खलन और मलबे से यातायात प्रभावित

खबर शेयर करें -

बारिश से जिले के आठ ग्रामीण मोटर मार्ग बंद

बागेश्वर। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, मलबा और सड़क क्षतिग्रस्त होने से जिले के आठ ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। प्रशासन की सड़क स्थिति रिपोर्ट के अनुसार लोक निर्माण विभाग बागेश्वर और पीएमजीएसवाई के कई मार्ग प्रभावित हैं।
खातीगांव-देवतोली मार्ग आंशिक रूप से हल्के वाहनों के लिए खुला है, जबकि बिजोरीशैल-ओखलसौं मार्ग खोलने का कार्य जारी है। कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, खडलेख भंवार-नैकाना बसोरा, बधर और बदीयाकोट-बोरबलड़ा मार्ग मलबा, बोल्डर व भू-धंसाव के कारण बाधित हैं। विभागीय टीमें जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी हैं।
वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-309ए और बीआरओ के सभी मार्ग यातायात के लिए सुचारू हैं।

Share on whatsapp