logo

नारायणबगड़ रहा भूकंप का केंद्र, बागेश्वर में भी कांपी धरती

खबर शेयर करें -

रात 10:23 बजे महसूस हुए तेज झटके, कपकोट के बोरबलडा में घरों से बाहर निकले लोग

बागेश्वर। उत्तराखंड में मंगलवार रात करीब 10 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। भूकंप के झटके बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र समेत कई हिस्सों में महसूस किए गए। अचानक आए तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी-कफनी ग्लेशियर तक पहुंचा सेना का ट्रैकिंग दल, दशक बाद बहाल होगी ऐतिहासिक ट्रेकिंग रूट की गतिविधियां।

कपकोट की ग्राम पंचायत बोरबलडा में ग्रामीणों ने भूकंप के झटकों को स्पष्ट रूप से महसूस किया। कुछ ही क्षणों में घरों में कंपन महसूस होने लगा, जिसके बाद कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। रात का समय होने के कारण भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त

बागेश्वर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने धरती में कंपन महसूस होने की बात कही है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भी भूकंप के झटकों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, फिलहाल जिले में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर तक भय का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने और भूकंप से संबंधित आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 70वें दिन भी जारी, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

भूकंप की वास्तविक तीव्रता, गहराई और केंद्र की आधिकारिक पुष्टि संबंधित भूकंप निगरानी एजेंसी की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp