logo

साइबर सेल की तत्परता से ठगी के 17 हजार लौटे, वर्षभर में 7.50 लाख बचाए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बागेश्वर पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 17 हजार रुपये वापस कराए हैं। साइबर सेल की सक्रियता के चलते वर्ष 2026 में अब तक करीब 7.50 लाख रुपये की ठगी गई धनराशि विभिन्न पीड़ितों को वापस दिलाई जा चुकी है।

शिकायत मिलते ही शुरू की तकनीकी जांच

यह भी पढ़ें 👉  बारिश और भूस्खलन से छह ग्रामीण सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क प्रभावित

साइबर सेल को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने झांसा देकर उसके बैंक खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत मिलते ही टीम ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया और संबंधित बैंक व पेमेंट गेटवे से संपर्क साधा। समय रहते धनराशि को होल्ड कराया गया, जिसके बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  शामा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापना की संभावनाओं का डीएम ने लिया जायजा, सफल मॉडलों के अध्ययन के निर्देश

मेहनत की कमाई वापस मिलने पर जताया आभार

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने बागेश्वर पुलिस और साइबर सेल का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समय पर शिकायत मिलने से साइबर ठगी के मामलों में धनराशि वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल में फिर दरकी पहाड़ी, बागेश्वर-गरुड़ मार्ग ठप

वर्ष 2026 में अब तक बचाए 7.50 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार, इस वर्ष साइबर सेल ने वित्तीय धोखाधड़ी के कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 7.50 लाख रुपये की धनराशि होल्ड कराकर पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई है। इससे अनेक लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp