logo

एटीएस ने डीआरडीओ के वैज्ञानिक को पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने पर किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को पाकिस्तानी को सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र एटीएस ने प्रदीप कुरूलकर को पुणे से गिरफ्तार किया है। कुरूलकर डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने हनी ट्रैप में फंसकर पाकिस्तान को खुफिया जानकारी मुहैया कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हरुनाथ मंदिर में दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव संपन्न, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

बताया गया है कि प्रदीप कुरूलकर ने व्हाट्सऐप कॉल और व्हाट्सऐप मैसेजे के जरिए डीआरडीओ की खुफिया जानकारी पाकिस्तान के गुप्तचर विभाग को दी है। इसके लिए उन्हें पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव हेंडलर ने हनी ट्रैप में फंसाया था। फिलहाल एटीएस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 26 से 31 अक्टूबर तक चलेगा ‘सुरक्षित बचपन अभियान

एटीएस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के साथ व्हाट्सएप मैसेज, वॉयस कॉल, वीडियो आदि के जरिए डीआरडीओ के वैज्ञानिक द्वारा संपर्क किया गया था। डीआरडीओ के अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया है जिससे संवेदनशील सरकारी खुफिया जानकारी से समझौता किया गया है जो दुश्मन देश के हाथों में जाने से भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

Share on whatsapp