logo

एसआईआर के तहत बूथ संख्या 43 अम्स्यारी में नोटिसों की सुनवाई का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बूथ संख्या 43, प्राथमिक विद्यालय अम्स्यारी में दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि SIR के तहत नोटिसों का नियमानुसार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान सभी प्रकरणों का निर्धारित प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षण करते हुए समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  एमपैक्स को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करें: जिलाधिकारी

एईआरओ निशा रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बूथ संख्या 43 अम्स्यारी में कुल 285 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 58 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। दावे एवं आपत्तियों के तहत फॉर्म-06 के 02 तथा फॉर्म-08 का 01 प्रकरण प्राप्त हुआ है। दावे/आपत्तियां प्राप्त करने का आज अंतिम दिन है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल कुमार का नामांकन खारिज होने पर छात्रों ने दिया धरना, महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलए से भी बातचीत कर एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली तथा पुनरीक्षण कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में उनके सहयोग की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, एबीवीपी ने उमेश सिंह शाही को बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

इस दौरान एईआरओ निशा रानी, सुपरवाइजर अजय सिंह एवं बीएलओ भगवती जोशी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp