logo

जिलाधिकारी ने इंटर कॉलेज रवाईखाल का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से संवाद कर जानी समस्याएं

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने इंटर कॉलेज रवाईखाल का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और सामने आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 10 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के खेल मैदान का भी जायजा लिया। उन्होंने खेल मैदान को व्यवस्थित एवं उपयोगी स्वरूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता तथा शिक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत 41 वाहन चालकों पर कार्रवाई, छह के खिलाफ चालानी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता (Literacy and Numeracy) का नियमित आकलन किया जाए, साथ ही विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन करने तथा जिन विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है, उनके लिए विशेष शैक्षणिक सहायता उपलब्ध किये जाये।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल कुमार का नामांकन खारिज होने पर छात्रों ने दिया धरना, महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी, प्रधानाचार्य प्रताप राम आर्य, शिक्षकगण एवं विद्यालय के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp