logo

महाविद्यालय परिसर में शुरू हुई जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जनपद में दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में विधायक पार्वती दास ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

जिला खेल समन्वयक महिपाल गढ़िया ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स की 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, चक्का फेंक और गोला क्षेपण की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसके अलावा कबड्डी और खो-खो के मुकाबले भी कराए गए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  गैस सिलेंडरों से भरा वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जनपद स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करना और आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है।

यह भी पढ़ें 👉  मैग्नेसाइट कर्मियों ने दी 21 सितंबर से कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। मैदान में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी विभिन्न खेल स्पर्धाओं के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

Share on whatsapp