logo

जनपद स्तरीय ‘मैथ्स विजर्ड’ व ‘स्पैल जीनियस’ प्रतियोगिता संपन्न

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद बागेश्वर में जनपद स्तरीय ‘मैथ्स विजर्ड’ एवं ‘स्पैल जीनियस’ प्रतियोगिता का आयोजन डायट बागेश्वर के सुमित्रानंदन पंत सभागार में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में गणित एवं अंग्रेजी विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को जाग्रत करना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डायट प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडे ने कहा कि मैथ्स विजर्ड एवं स्पैल जीनियस जैसे कार्यक्रम छात्रों की बौद्धिक क्षमता को निखारने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि गणित और अंग्रेजी में निरंतर अभ्यास से दक्षता प्राप्त कर छात्र अपने शैक्षिक स्तर को और बेहतर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा सीएचसी कांडा, दंत और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीज परेशान

समग्र शिक्षा की जिला समन्वयक किरण जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के तीनों विकासखंडों से कुल 18 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उफनती नदी में फंसे मजदूर के लिए देवदूत बने ग्राम प्रधान,जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

🏆 प्रतियोगिता परिणाम

मैथ्स विजर्ड प्रतियोगिता

प्रथम स्थान : गौरव सिंह कोरंगा

द्वितीय स्थान : दिव्या

तृतीय स्थान : इशिका उप्रेती

स्पैल जीनियस प्रतियोगिता

प्रथम स्थान : दक्ष ऐठानी

द्वितीय स्थान : आयुष कुमार

तृतीय स्थान : रूद्र सिंह फर्स्वाण

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विकास चाहिए, लेकिन किस कीमत पर?

प्रतियोगिता में डॉ. संदीप कुमार जोशी, डॉ. उर्मिला बिष्ट, हीरा सिंह रौतेला, उर्वादत्त काण्डपाल, संजय पूना एवं कैलाश चन्द्र पाठक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक मंगेश सिंह, कमला वर्मा, ज्योत्सना बनकोटी, पंकज यादव, विष्णु दत्त जोशी, दीपक ऐठानी, रुचि पाठक, विपिन भट्ट, जसवीर सिंह, सूरज गिरि सहित कुल 50 प्रतिभागी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp