logo

विकास खंड स्तरीय युवा महोत्सव सम्पन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग बागेश्वर द्वारा विकास खंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी ने किया। उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता में तीन – तीन टीमों ने प्रतिभाग किया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर स्थानीय संस्कृति को जीवंत किया।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन, घंटों बाधित रहा मार्ग

प्रतियोगिता के लोकगीत (सामूहिक) में सक्षम डांस अकैडमी बागेश्वर प्रथम, आन्नदी एकेडमी घिरौली द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा तृतीय रहे। लोकनृत्य (सामूहिक) में कंट्री व्हाइट पब्लिक स्कूल बागेश्वर प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा तृतीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में कुमारी वीणा खेतवाल, कंट्री व्हाइट पब्लिक स्कूल बागेश्वर प्रथम, कंचन सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी द्वितीय तथा खुशबू सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी तृतीय रहीं। महोत्सव के समापन पर प्रतिभागियों को आगामी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। इस दौरान निर्णायक राजेन्द्र कुमार, दीपिका परिहार,कविता,गणेश धपोला,रवीन्द्र हरड़िया,पूनम मेहता, ममता रावल, कैलाश राम, दीपक पांडे और अजय चन्दोला मौजूद रहे।

Share on whatsapp