logo

उप जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में सुनी जनसमस्याएं

खबर शेयर करें -

गरुड़। तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी वैभव कांडपाल ने जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगले तहसील दिवस में फालोअप लिया जाएगा।
तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी वैभव कांडपाल ने कहा कि प्रत्येक बार विद्युत, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य आदि समस्याएं प्रमुखता से आ रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। अगले तहसील दिवस में फिर वहीं समस्याएं आ रही हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली बदलें और जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर रहे। अगले तहसील दिवस में फालोअप लिया जाएगा। यदि फिर वहीं समस्याएं आई तो संबंधित विभाग और उसके अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर दस से अधिक समस्याएं दर्ज की गई। कुछ का मौके पर समाधान किया गया और शेष समस्याओं के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार निशा रानी, नायब तहसीलदार भूपाल गिरी, कानूनगो मोहन सिंह भाकुनी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share on whatsapp