logo

पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम का विरोध जिले में तेज हो गया। 25 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित रैली में अनुमति से अधिक संख्या में कर्मचारी-शिक्षक साथियों के शामिल होने पर प्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पेंशन बहाली की आवाज को दबाने के लिए सरकार दमनकारी कदम उठा रही है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एफआईआर की प्रति जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पालनी ने कहा कि कर्मचारियों-शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कर सरकार ओपीएस आंदोलन को कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने साफ किया कि यदि एफआईआर वापस नहीं गई और पुरानी पेंशन बहाली पर सकारात्मक निर्णय नहीं आया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों कर्मचारी ओपीएस के लिए संघर्षरत हैं और किसी भी दबाव में पीछे हटने वाले नहीं। आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Share on whatsapp