logo

सेनानी परिवारों को आवंटित भूमि की जांच की मांग, तीसरी पीढ़ी को आरक्षण देने की उठी आवाज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बागेश्वर में प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए शासन-प्रशासन से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

बैठक में सेनानी परिवारों को पूर्व में आवंटित की गई भूमि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के लिए आवंटित भूमि आखिर उन्हें क्यों नहीं मिल सकी, इसकी निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक लोगो ने लिया लाभ दर्जा मंत्री व विधायक ने किया शुभारंभ

प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवारों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर अधिक से अधिक सरकारी विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों का नामकरण किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की दोहरी पेंशन का हवाला देकर वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन रोके जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सरकार से इस व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  37 वाहन चालकों पर कार्रवाई, दो वाहन सीज

जिलाध्यक्ष कैप्टन धर्मेंद्र पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की तीसरी पीढ़ी को आरक्षण का लाभ देने की मांग दोहराई। उन्होंने सम्मान पेंशन बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, दूसरी पीढ़ी के सदस्यों को स्वास्थ्य एवं परिवहन सेवाओं में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी सेनानी परिवारों के घरों के बाहर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई। इसके अलावा सेनानी परिवारों के गांवों में सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी के आमंत्रण के बावजूद उपस्थित नहीं होने तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह में संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं किए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। संगठन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को सरकारी कार्यक्रमों में उचित सम्मान और प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  वैदिक मीमांसा’ पुस्तक का विमोचन, सनातन संस्कृति और वैदिक ज्ञान पर मंथन

बैठक में संगठन के संरक्षक गिरीश जोशी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी नेगी, सचिव पंकज डसीला, कोषाध्यक्ष गुमान सिंह धपोला सहित विजय धपोला, नंदाबल्लभ जोशी, हरीश डसीला, महेश पंत, धाम सिंह, रमेश सिंह धपोला, रजनी शाही, कमला देवी, गणेश गोस्वामी, चंदन भंडारी, मंगल सिंह रावत, खुशाल सिंह गढ़िया, आनंद कोश्यारी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp