logo

आपदा पीड़ितों को घर नहीं मिले तो भूख हड़ताल करेंगे दीपक खेतवाल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। हड़बाड़ गांव के गैरतोक के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में हो रही देरी पर जिला ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष दीपक खेतवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रभावितों को जल्द स्थायी आवास उपलब्ध नहीं कराया गया तो ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में संकुल स्तरीय सामाजिक ज्ञान महोत्सव आयोजित

खेतवाल ने कहा कि आपदा को करीब एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन प्रभावित परिवार अब भी स्थायी पुनर्वास की राह देख रहे हैं। कई परिवार प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवनों में अस्थायी रूप से रहने को मजबूर हैं। लगातार बारिश के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का भारी विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन के बाद जिला कार्यालय तक निकाला मार्च,निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

उन्होंने कहा कि कई क्षतिग्रस्त मकानों में दरारें हैं, जिससे वहां रहना जोखिम भरा है। प्रशासन को तत्काल सुरक्षित भूमि चिह्नित कर प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। साथ ही नए मकानों के निर्माण और सरकारी सहायता का लाभ भी जल्द उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के तेज सिंह रावत अध्यक्ष निर्वाचित

दीपक खेतवाल ने कहा कि आपदा प्रभावितों को लंबे समय तक अस्थायी व्यवस्था में रखना उचित नहीं है। यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp