logo

बागेश्वर के युवक का कमरे में मिला शव, छह माह पहले हुई थी शादी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर जनपद के गरुड़ ब्लॉक के जिनखोला निवासी मनोज जोशी (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। वह देवाल बाजार में किराए के कमरे में रहता था और जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

शनिवार शाम लगभग पांच बजे से मनोज का परिवार उससे संपर्क नहीं कर पा रहा था। उसकी मां और बहन रेनू ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। चिंता बढ़ने पर उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  दिलेश्वर धाम मंदिर में चोरी, दोपहर के समय दिया वारदात को अंजाम

कमरा अंदर से बंद होने के कारण मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती की टीम ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जहां मनोज का शव कमरे में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने बांधी काली फीती, पांच अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी

सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया। मनोज की शादी मात्र छह माह पहले हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी, मां, बहन और भाई को बेसहारा छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच मुंबई-गोवा में रोमांचक मुकाबला, 3-3 गोल से रहा ड्रॉ

पुलिस ने रात करीब दस बजे शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया। आज रविवार को परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत के कारणों की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp