logo

शामा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, बागेश्वर एवं डॉ. लाल पैथ लैब के संयुक्त तत्वावधान में शामा बाजार में तीसरे निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से लोगों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर परीक्षण किया गया। वहीं डॉ. लाल पैथ लैब के सहयोग से विभिन्न प्रकार की रक्त जांच के लिए रियायती दरों पर सैंपल एकत्र किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।
इससे पहले भराड़ी और सौंग में भी इसी श्रृंखला के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए थे, जिनका करीब 150 लोगों ने लाभ उठाया था। तीनों शिविरों को स्थानीय लोगों का उत्साहजनक सहयोग मिला।
मानवीय सेवा के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने शिविर के दौरान जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबलों का वितरण भी किया।
शिविर के सफल आयोजन में जिलाकार्यकारिणी सदस्य महेश सिंह गढ़िया सहित भुवन शाही, वीरेंद्र ऐठानी, रोशन, कमलेश, सुरेश राठौर और मनोज ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Share on whatsapp