बागेश्वर : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक करने के उद्देश्य से खेल विभाग द्वारा शनिवार को ओपन बालिका वर्ग की 8 किलोमीटर तथा ओपन पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का सफल आयोजन किया गया।
दौड़ का शुभारंभ भागीरथी बाईपास से प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह दौड़ भागीरथी बाईपास से प्रारंभ होकर कपकोट मोटर मार्ग के रास्ते डिग्री कॉलेज गेट पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 50 पुरुष और 30 महिलाएं शामिल हुईं। जिसमें हरीश बोरा, सुंदर कुमार, नीरज आर्या, नवनीत, सूरज और रोहित कुमार विजेता रहे। जबकि महिला में रूची नगरकोटी, देवसी उपाध्याय, भावना कोरंगा, चाँदनी दानू, मंजू दफौटी और दिपांशा परिहार विजेता बनीं। इस अवसर पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शाह, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप सिंह, राजेन्द्र सिंह दफौटी, दिनेश पंत, गणेश घपौला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








