logo

गरुड़ में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, पंचायती चुनाव को लेकर तय हुई चुनावी दिशा

खबर शेयर करें -

गरुड़ (बागेश्वर)। आगामी पंचायती चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को गरुड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश कोरंगा ने की।

बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करने की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ट्रैक से लौटते समय गुजरात का पर्यटक गायब, एसडीआरएफ और पुलिस तलाश में जुटी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगत डसीला ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आमजन की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार जैसे मामलों में वृद्धि हुई है, जबकि गरीबों की कोई सुध नहीं ली जा रही।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए 33 खिलाड़ी काशीपुर रवाना

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर कई युवा अब पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बैठक के दौरान नरेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शशांक वर्धन को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया और चुनाव की तैयारियों को लेकर सुझाव भी रखे। कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश तेज

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण राम आर्य, प्रकाश रावल, संजय फर्स्वाण, भानु नेगी सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp