logo

मनहरबूंगा बाईपास रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, यातायात हुआ बाधित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मनहरबूंगा बाईपास रोड पर शुक्रवार को एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर मार्ग खोलने की कार्रवाई शुरू की।
फायर स्टेशन बागेश्वर को कॉलर के माध्यम से पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी LFM त्रिलोक राम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में फायर रेस्क्यू टीम रेस्क्यू वाहन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि विशाल चीड़ का पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरा हुआ था, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित था। फायर रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना शुरू किया। पेड़ काफी मोटा और विशाल होने के कारण उसके टुकड़ों को सड़क से हटाने में अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता थी।
इसके बाद फायर रेस्क्यू टीम ने जिला आपदा प्रबंधन विभाग, बागेश्वर को सूचना देकर मौके पर जेसीबी मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि पेड़ के कटे हुए हिस्सों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया जा सके।
फायर विभाग के अनुसार घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ है। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद फायर रेस्क्यू टीम सुरक्षित वापस फायर स्टेशन लौट आई।
रेस्क्यू टीम में LFM नवीन चंद्र जोशी, चालक रमेश बंगारी, FM सूर्य प्रकाश, FM अनिकेत सिंह और FW हिना शामिल रहे।

Share on whatsapp