logo

मंदिरों में चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास, निष्पक्ष जांच की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट विधानसभा के कांडा क्षेत्र स्थित ग्राम सभा नारायणगूठ के श्री बद्रीनाथ मंदिर में राम मंदिर, बद्रीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में कथित चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास किया। कार्यक्रम का आयोजन कांडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें मंदिरों की आस्था से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई।
मौन उपवास कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन भट्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक अध्यक्ष केवलानंद पांडे समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मंदिरों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करती है और इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि मंदिरों में चंदा चोरी के मामलों की पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास की रक्षा सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on whatsapp