logo

स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती गुणवत्ता पर कांग्रेस का हल्ला, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, अव्यवस्था और एंबुलेंस सेवाओं पर उठाए गंभीर सवाल

बागेश्वर। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लगातार बिगड़ती हालत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाएं इस कदर बढ़ चुकी हैं कि मरीजों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी चरम पर है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में संवेदनहीनता का स्तर इतना बढ़ गया है कि इंटरनेट मीडिया पर अस्पताल स्टाफ द्वारा मरीजों के स्वजन से पैसे लेने जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि पैथोलॉजिस्ट से ओपीडी चलवाए जाने और ब्लड बैंक होने के बावजूद गंभीर मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को रक्त की कमी जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांडा में 74 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

डसीला ने कहा कि जिले के सीएचसी व पीएचसी में स्टाफ की भारी कमी है। कई डॉक्टरों को जनपद प्रभारी मंत्री अपनी विधानसभा क्षेत्र में ले गए हैं, जबकि कुछ विशेषज्ञ डॉक्टरों को सीएमओ कार्यालय में बिना काम बैठाकर रखा गया है उन्होंने आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी का भुगतान और अवैध चालान का मुद्दा गरमाया, टैक्सी यूनियन ने किया प्रदर्शन

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर भी कांग्रेस नेताओं ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ओपीडी समय पर शुरू नहीं होती, डॉक्टर अक्सर देर से पहुंचते हैं और इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित नहीं की जा रही है।
उन्होंने एक ही पर्ची काउंटर चलने पर भी आपत्ति जताई और पुरुष, महिला और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग पंजीकरण काउंटर स्थापित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

कांग्रेस ने यह भी कहा कि अस्पताल में सरकारी दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं, जबकि जन औषधि केंद्र लगभग बंद पड़ा रहता है। जिले में 108 एंबुलेंस सहित अन्य सभी एंबुलेंसों की हालत बेहद खराब बताई गई, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। कांग्रेस ने सीएमओ से इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाया जा सके और मरीजों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp