logo

तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

खबर शेयर करें -

एक युवक हायर सेंटर रेफर, नशे की हालत में चालक गिरफ्तार; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

बागेश्वर। तहसील रोड पर देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बोलेरो चालक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी मनाएंगे काला दिवस

जानकारी के अनुसार, देर रात तहसील रोड पर स्कूटी से जा रहे राज मेहता पुत्र प्रमोद मेहरा (22) और भूपेंद्र सिंह (32) को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों स्कूटी सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में 12 टीमों का राज्य स्तर के लिए चयन

हादसे के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राज मेहता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं भूपेंद्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने वाहन की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, बोलेरो चालक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में संकुल स्तरीय सामाजिक ज्ञान महोत्सव आयोजित

पुलिस टीम हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp